Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंसानियत आज भी जिंदा है! खून से लथपथ सड़क पर तड़प रही थीं बेटियां, मसीहा बनकर पहुंचा कार चालक MP News: ग्वालियर एयरपोर्ट पर क्यों कम हैं फ्लाइट्स? हाई कोर्ट ने एविएशन मिनिस्ट्री से मांगा जवाब यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चित्रकूट से वाराणसी की दूरी अब सिर्फ ढाई घंटे में, ट्रैफिक जाम को कह... ग्वालियर में खौफ का नया 'फैशन'! टशन दिखाने के लिए बरैठा टोल प्लाजा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग Ratlam News: बारात में गांव का डीजे नहीं बजाने पर बवाल, दूल्हे को घोड़ी से नीचे फेंका सावधान! शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, लालच देकर ऐसे करते थे कंगाल, बदमाशों ने खोले ठगी के ... MP के सरकारी कर्मचारियों पर CM मोहन की बड़ी सख्ती! अब फ्लाइंग स्क्वाड करेगी अटेंडेंस चेक, नहीं मिले ... MP News: मध्य प्रदेश की सभी जेलें ओवरफ्लो, जानवरों की तरह ठूंसकर भरे गए कैदी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त आदेश! 10 से 6 बजे तक दफ्तर में नहीं मिले तो होगा तगड़ा ए... IND vs ZIM: क्या टीम इंडिया को मिलेगा किस्मत का साथ? 1800 किलोमीटर दूर 4 घंटे में होगा फैसला

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा: आखिर कौन हैं वो 3 युवा कांग्रेसी, जिनकी वजह से भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस!

5

दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के 3 और कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उनकी गिरफ्तारी को लेकर हिमाचल प्रदेश में हंगामा हो गया. दिल्ली पुलिस जब उन्हें लेकर आ रही थी तो शिमला पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया. दोनों पुलिस बलों के बीच जबरदस्त ड्रामा चला. करीब 21 घंटे चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद मामला आज गुरुवार सुबह 6 के करीब शांत हुआ. फिर पुलिस आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो सकी.

इस पूरे घटनाक्रम में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस भी शामिल थी. हिमाचल पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा पुलिस की टीम भी 3 लोगों की गिरफ्तारी में शामिल थी. 2 राज्यों की पुलिस ने दिल्ली में दर्ज एक केस के सिलसिले में 3 लोगों का पीछा करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया.

हरियाणा के अंबाला में मेडिकल टेस्ट

फिलहाल हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से पिछले 21 घंटे के अंदर कई बार दिल्ली पुलिस को रोके जाने के बाद दिल्ली पुलिस का काफिला आखिरकार सुबह-सुबह हिमाचल से निकला और राज्य की सीमा से बाहर निकलकर पंजाब की सीमा में दाखिल हुआ. पंजाब की सीमा में दाखिल होने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने गाड़ियों में तेल भरवाया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों (सौरभ सिंह, अरबाज खान और सिद्धार्थ) का हरियाणा के अंबाला हॉस्पिटल में मेडिकल टेस्ट कराया.

कौन हैं पकड़े गए ये तीनों आरोपी

ये तीनों आरोपी इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ता हैं. दिल्ली में AI समिट विरोध मामले में इन तीनों को दिल्ली पुलिस ने शिमला के पास से गिरफ्तार किया. सौरभ सिंह उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं. वह अमेठी में कांग्रेस पार्टी की यूथ टीम का सक्रिय कार्यकर्ता हैं और यहां के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेवाई हेमगढ़ के रहने वाले हैं.

सौरभ सिंह के अलावा पकड़े गए अरबाज खान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं. वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. साथ ही कांग्रेस की युवा विंग से भी जुड़े हुए हैं और वह यूथ कांग्रेस के सेंट्रल यूपी जोन के उपाध्यक्ष हैं. इससे पहले अरबाज उत्तर प्रदेश में यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव रह चुके हैं. पकड़े गए तीसरे आरोपी सिद्धार्थ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वह इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े हुए हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी जब्त कर ली है. पुलिस ने दिल्ली की टीम को NH 5 पर बीच रास्ते में रोक दिया और उनसे मामले में शिमला पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के संबंध में अपनी जांच में शामिल होने के लिए कहा. कई घंटे तक चली मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो पाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.