Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मोहन यादव बोले, जनता के सेवक के रूप में मिली जिम्मेदारी, उमा भारती से की मुलाकात

51
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डा. मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इससे पूर्व मंगलवार सुबह डा. मोहन यादव ने मीडियाकर्मियों से चर्चा में कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस नई जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। सेवा की भावना के आधार पर जनता के बीच में हम क्या कर सकते हैं, लगातार उसी दिशा में काम कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं, मैंने इस ज़िम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है, जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष… pic.twitter.com/mknZnuvt9t

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023

शपथ ग्रहण में आएंगे मोदी, शाह, योगी

शपथ ग्रहण को लेकर मोहन यादव ने कहा कि कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे। फिलहाल इसी की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है। भाजपा को पूरा देश वर्तमान में एक विशेष निगाह से देखता है।

उमा भारती और नरोत्तम से की मुलाकात

डा. मोहन यादव ने बुधवार सुबह प्रदेश के निवृतमान गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। नरोत्तम ने डा. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया और इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। बाद में उन्‍होंने मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.