Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

एक रिश्ता टूटा तो दूसरा जुड़ा… पंचायत में पत्नी को तीन तलाक, फिर वहीं बॉयफ्रेंड से हुआ निकाह; हैरान कर देगी कहानी

42

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शादीशुदा महिला को इश्क रोग ऐसा चढ़ा कि वो पति को छोड़ प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई. परिवार ने लाख समझाया लेकिन महिला किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं थी. वो पंचायत के सामने कहने लगी- मैं पति नहीं अपने प्रेमी से प्यार करती हूं. उसी के साथ ताउम्र रहना चाहती हूं. जब इसकी बात की भनक सऊदी अरब में बैठे उसके पति को लगी तो वो तुरंत भारत पहुंचा.

घर आकर उसने पत्नी को समझाया. पति की भी बात जब बीवी ने नहीं सुनी तो वो उसे तलाक देने को राजी हो गया. फिर पंचायत में सबके सामने पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया. तलाक के बाद महिला का दूसरा निकाह उसके प्रेमी संग करवा दिया गया. लेकिन इस निकाह से विवाहिता के मायके वाले खुश नहीं हैं. उन्होंने पुलिस में जाकर यह शिकायत दी कि उनकी बेटी को इस शादी के लिए मजबूर किया गया है.

पुलिस ने तब विवाहिता को थाने बुलाया. यहां विवाहिता ने कहा कि किसी ने उसे इस निकाह के लिए मजबूर नहीं किया है. उसने अपनी मर्जी से प्रेमी संग निकाह किया है. इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के घर वालों को समझाया. कहा- आपकी बेटी बालिग है. ऐसे में हम उस पर कोई केस दर्ज नहीं कर सकते.

15 दिन पहले प्रेमी के घर पहुंची

मामला भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक विवाहिता 15 दिन पहले अपने प्रेमी के घर जा पहुंची. उससे शादी की जिद पर अड़ गई. मामला पंचायत तक पहुंचा. महिला को समझाया गया. लेकिन उसने किसी की नहीं मानी. फिर सऊदी अरब से उसका पति आया. उसने महिला को तीन तलाक दिया. उसके बाद पंचायत में विवाहिता का उसके प्रेमी से निकाह करा दिया गया. विवाहिता के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वो थाने पहुंच गए.

परिवार ने दी शिकायत

उन्होंने सोमवार को थाने में शिकायत दी कि उनकी बेटी को इस निकाह के लिए मजबूर किया गया है. इस पर पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की. विवाहिता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. पुलिस का कहना है दोनों बालिग हैं. वो अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.