Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Haryana Politics: ‘पूरा परिवार खाली था तो सोचा यात्रा निकाल लें’, बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर कृष्ण बेदी का तंज

21

यमुनानगर : हरियाणा के समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी गुरुवार को यमुनानगर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। मंत्री कृष्ण बेदी ने UGC से जुड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद संबंधित विधेयक लाया गया है। इस कानून व्यवस्था से डरने की जरूरत केवल उन्हें है जो गलत कार्य करते हैं। जो लोग नियमों के दायरे में हैं, उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं होनी चाहिए और बिना कारण किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री बेदी ने कहा कि ऐसी यात्रा के लिए किसके पास समय नहीं होता। अब पूरा परिवार खाली बैठा हुआ है तो सोचा होगा कि चलो यात्रा निकाल लेते हैं। बेदी ने कहा इस यात्रा को उनकी पार्टी के नेताओं का ही समर्थन नहीं मिल रहा। राजनीतिक यात्राएं लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस पहल को व्यापक राजनीतिक समर्थन नहीं मिल रहा।

यमुनानगर में खनन गतिविधियों को लेकर उठे सवालों पर मंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनका कहना था कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो, साथ ही कानून व्यवस्था भी बनी रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.