Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
QR Code Security Degrees Jharkhand: आधुनिक तकनीक से लैस वाटरप्रूफ और फायरप्रूफ डिग्रियां पाकर खिले व... Arjun Munda Press Conference: भूमि अधिनियम के उल्लंघन और अवैध निर्माण को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी ... Dhamtari News: मगरलोड नाले में बही 14 साल की छात्रा तराना निषाद का शव 3 दिन बाद महानदी से बरामद, परि... Bhanupratappur Forest Division: मजदूरी का पैसा न मिलने पर सड़क पर उतरे ग्रामीण, वन विभाग ने जल्द भुग... MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड...

Haryana Crime News: लुटेरी दुल्हन की बड़ी साजिश नाकाम, ससुरालियों को बेहोश कर जेवर लूटने की कोशिश; दो गिरफ्तार

32

झज्जर : झज्जर के गांव सुरहा में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन ने ससुरालजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद गहने व नकदी लेकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों को शक होने के चलते दुल्हन को उसके परिवार सहित पकड़ लिया जबकि लड़की का मामा भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दुल्हन की मां को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि दुल्हन व उसके भाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरहा गांव निवासी हरकेश की शादी चार दिन पहले पंजाब की युवती से हुई थी। शादी को लेकर झज्जर की महिला बिचौलिये के माध्यम से करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन ने पहले से बनाई गई योजना के तहत पति, सास और अन्य परिजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

परिजन जब अचेत अवस्था में थे उसी समय दुल्हन गहने और नकदी समेटकर गाड़ी में भाग गई। इस दौरान पड़ोसियों को उस पर शक हो गया और उन्होंने गाड़ी का पीछा करके दुल्हन, उसकी मां और भाई दीपक को पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दुल्हन व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.