Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छछरौली में हमलावरों ने युवक को बेरहमी को पीटा, नकदी व आईफोन लूटकर हुए फरार

17

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के छछरौली में गनोली गेट के पास गुलाबगढ़ गांव के एक युवक के साथ बुलेट सवार 2 हमलावरों ने मारपीट करते हुए कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि हमलावर कार में रखी 50 हजार नकदी और आईफोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने मामले की कार्रवाई के लिए पुलिस के पास शिकायत दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक बीरसिंह ने बताया कि वह छछरौली से बिलासपुर जाने के लिए गनौली गेट माजरी के पास पहुंचा तो सामने से बुलेट पर 2 युवक आकर उसके सामने रुके और उसको रोककर कहने लगे कि तुम्हारे रेत बजरी के ट्रैक्टर-ट्राली चलते हैं और हम रॉयल्टी के कारिंदे हैं और वह पैसों की डिमांड करने लगे। मना करने के बावजूद भी लगातार पैसे की डिमांड करने लगे और डंडे से कार पर हमला कर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।

हमलावरों ने कार को भी किया क्षतिग्रस्त

बाद में हमलावरों ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी है। इसके बाद कार के डैशबोर्ड में 50 हजार कैश रखा था जोकि बिलासपुर किसी रिश्तेदार को देने थे। हमलावरों ने कार में रखा कैश और मेरा आईफोन छीनकर मौके से फरार हो गए हैं। साथ ही कार के शीशे भी पूरी तरह से तोड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक जिसका नाम मुन्ना है छछरौली रहीमिया कॉलोनी का निवासी है। उसको वह पहले से ही पहचानता है। पीड़ित युवक ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दे दी है।

जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि गनौली गेट के पास लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी और युवक बीर सिंह ने थाने में मुन्ना जो रहीमिया कॉलोनी छछरौली के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.