Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कोविड के बावजूद नए साल के जश्न को लेकर भारी उत्साह, होटल इंडस्ट्री को कमाई बढ़ने की उम्मीद

42

कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने की खबरों का नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे लोगों की भावनाओं पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में होटल या आतिथ्य क्षेत्र अपनी कमाई में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है। होटलों में खाने-पीने के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहीं रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। होटल क्षेत्र के कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष में उन्हें अपने राजस्व में 19 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा, ‘‘कोविड के मामले बढ़ने की खबरों से जश्न की तैयारी कर रहे लोगों की भावना पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके अलावा आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठान कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। कुल मिलाकर भावना सकारात्मक है।”’ उनसे पूछा गया था कि क्या कोविड-19 के फिर उभरने से साल अंत या नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए बुकिंग पर किसी तरह का असर पड़ा है।

रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में काफी उछाल
उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में सभी महानगरों में नए साल के जश्न को लेकर उत्साह है। खाने-पीने के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं। रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में काफी उछाल आया है और यह 80 प्रतिशत से ऊपर हो चुकी है।” शेट्टी ने कहा कि मौजूदा शादी-विवाह और त्योहारी सीजन की वजह से भी घरेलू स्तर पर लोगों की यात्राएं बढ़ी हैं।

रेवेन्यू में 19 प्रतिशत की वृद्वि
इसी तरह की राय जताते हुए होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष के बी काचरू ने कहा, ‘‘नए साल की बुकिंग की बात करें, तो हमें पिछले साल के स्तर पर ही वृद्धि की उम्मीद है। कमरों की बुकिंग में भी हम इतनी की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।” कमरों की बुकिंग से राजस्व पर रेजेंटा और रॉयल ऑर्किड होटल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंदर के बालजी ने कहा, ‘‘हम पिछले साल की समान अवधि की तुलना में राजस्व में 19 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। नवंबर तक सालाना आधार पर कमरों के औसत किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.