Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...

दुर्ग में फर्जी एप से शेयर ट्रेडिंग, युवक 31.50 लाख की ठगी का शिकार, वाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था

29

दुर्ग: जिले में फिर सायबर फ्रॉड की शिकायत मिली है. पाटन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग को लेकर 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का शिकार एक युवक हो गया. युवक तर्रीघाट का रहने वाला है. पुलिस ने शिकायत के बाद धारा 3(5) 318 (4) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है.

वाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था युवक: पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि खिलेश्वर सिन्हा (34 साल) खेती और शेयर मार्केट में निवेश का काम करता है. यू ट्यूब के माध्यम से जानकारी लेने के दौरान वह एसबीएसबीएल कम्युनिटी नाम के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ा था. इसमें लाभ देने वाले स्टॉक खरीदने का सुझाव दिया जाता था.

ग्रुप से एक और एक का मिला सुझाव: इस वाट्सऐप ग्रुप के एडमिन अंकुश, सुरेश जैन ने खिलेश्वर को श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म नाम के ऐप का इस्तेमाल करने कहा. ये ऐप भी बिल्कुल ट्रेडिंग एप की तरह ही था. खिलेश्वर इस ट्रेडिंग ऐप को इस्तेमाल करने लगा और इस ऐप से 31 लाख 50 हजार रुपए शेयर मार्केट में लगा दिए.

ऐप से वापस पैसे नहीं निकाल पाया युवक: बाहुबली ब्रोकरेज फर्म ऐप से जब खिलेश्वर ने पैसा निकलना चाहा तो उसमें तकनीकी समस्या आने लगी. इस पर खिलेश्वर ने अंकुश सुरेश जैन से उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो अंकुश और सुरेश जैन उसे घुमाने लगे. इसके बाद युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

दुर्ग जिले में लगातार जागरूकता के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. शेयर ट्रेडिंग के दौरान जाने-पहचाने प्रामाणिक और विश्वसनीय ऐप का ही इस्तेमाल करें. साथ ही किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.