Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

शराब के नशे धुत युवक छत से गिरा, सीने में प्लाई घुसने से मौत

44

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद कालोनी में निवासरत एक युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर की बालकनी में चढ़ गया। जहां अचानक युवक का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। हादसे में युवक के सीने में से प्लाई आर-पार निकल गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार विवेकानंद कालोनी निवासी सोनू शर्मा शराब पीने का आदी था। वह गुरुवार को शराब पीकर आया और कालोनी में अपशब्द कहने लगा। जब सोनू के छोटे भाई कुलदीप ने उसे अपशब्‍द कहते हुए देखा तो उसने सोनू को घर के अंदर बंद कर दिया। सोनू घर के अंदर बंद होने के बाद बालकनी में आकर गालियां देने लगा और कुछ देर बाद वह मकान के पास में पड़े कचरे के ढेर में कूद गया, लेकिन संभवत: अचानक बैलेंस बिगड़ जाने के कारण वह कचरे के ढेर पर तिरछा जाकर गिरा और कचरे के ढेर में पड़ी एक प्लाई उसकी कांख के अंदर होते हुए छाती से आर-पार निकल गई।

हत्‍या का लगाया आरोप

घायल युवक को कुलदीप और कालोनी के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके शव को स्वजन घर पर ले गए, जहां से करीब एक घंटे बाद सोनू का पिता शव लेकर थाने पहुंच गया और कालोनी के करीब आधा दर्जन लोगों सहित क्षेत्रीय पार्षद भानू दुबे पर मारपीट करने सहित उसकी हत्या का आरोप लगाने लगा।

हालांकि कुछ देर बाद रमेश के आरोप बदल गए। अंतत: पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पैनल से मृतक का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।

देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक के पिता के आरोपों के आधार पर हमने मृतक की मौत का कारण जानने के लिए पैनल से मृतक को पोस्ट मार्टम करवा लिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विनय यादव, कोतवाली थाना प्रभारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.