Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ... उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC की निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी और मलबा; 7 मजदूरों की मौत देशभर में मानसून का कहर: 12 राज्यों में बाढ़-बारिश का संकट, यूपी के 28 जिलों और राजस्थान में भारी बा... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम...

टिकट बंटवारे की नाराजगी! शोएब इकबाल के इस्तीफे के बाद बेटे आले मोहम्मद के भी बागी सुर, क्या AAP को लगेगा एक और झटका?

30

दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है. शोएब इकबाल के इस्तीफे के बाद अब मटिया महल से AAP विधायक आले मोहम्मद इक़बाल भी बागी हो गए हैं. पिता शोएब इक़बाल और AAP विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने चांदनी महल वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार उतारा है. यहां से AAP ने मुदस्सिर कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है.

AAP विधायक आले इक़बाल ने निर्दलीय उम्मीदवार इमरान चौधरी को समर्थन दिया है. उन्होंने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा “लीडर भी आप, रहबर भी आप, शेर ए दिल्ली हैं आप”. किट बंटवारे से नाखुश शोएब इकबाल ने कल यानी (रविवार, 9 नवंबर) को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था. उनके इस फैसले से पार्टी को बड़ा झटका लगा था.

टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी

बताया जा रहा है कि निगम उपचुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर शोएब इकबाल नाराज थे. माना जा रहा है कि पार्टी ने उनके और बेटे आले मोहम्मद इकबाल की राय के बगैर उम्मीदवार घोषित कर दिया था. इसके बाद उन्होंने AAP से दूरी बना ली और इस्तीफा देने का फैसला लिया. उनका कहना था कि पार्टी की नीतियों से तंग आकर वो इस्तीफा दे रहे हैं.

शोएब इकबाल का आरोप

उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई और पार्टी की नीतियों से तंग आकर वो इस्तीफा दे रहे हैं.उन्होंने ये भी कहा था कि अब उनका आम आदमी पार्टी से कोई नाता नहीं है और कभी भी AAP से संबंध नहीं रहेगा. शोएब ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया.

7 बार रह चुके विधायक

शोएब इकबाल का परिवार दिल्ली की पुरानी मुस्लिम राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है. वो सात बार विधायक रह चुके हैं जबकि उनके बेटे आले इकबाल इस वक्त चांदनी महल से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. आले मुहम्मद इकबाल ने चांदनी महल से पार्षद रहते हुए डिप्टी मेयर का पद संभाला था. 2020 में शोएब इकबाल ने मटिया महल सीट AAP के टिकट पर जीती थी, लेकिन 2025 के चुनावों के लिए पार्टी ने उनके बेटे आले को उम्मीदवार बनाया था.

30 नवंबर को उपचुनाव

बीते रविवार (9 नवंबर) को AAP ने दिल्ली में आगामी एमसीडी (MCD) उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने अलग-अलग वार्डो से 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. AAP ने चांदनी महल से मुदस्सिर कुरैशी को उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर 30 नवंबर 2025 को उपचुनाव होने हैं. 3 दिसबंर कोनतीजे घोषित किए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.