Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज India vs West Indies Ranchi: 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर प्रशासन और JSCA सतर... Jharkhand Police Action: गिरिडीह में महिला से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ...

फेसबुक व इंस्ट्राग्राम में नाबालिगों के अश्लील वीडियो प्रसारित , आठ गिरफ्तार

35
जांजगीर – चांपा । फेसबुक व इंस्ट्राग्राम में मोबाईल के माध्यम से नाबालिगों के अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त साइबर टिप लाइन की 12 शिकायतों पर अपराध दर्ज कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

साइबर सेल प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि महिलाओं और नाबालिग बच्चों पर घटित अपराधों पर राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनाएं रखने से जो लोग नाबालिगों से संबंधित अश्लील वीडियो देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्रवाई करने उस व्यक्ति द्वारा जहां के सर्वर का उपयोग किया जाता वहां के संबंधित साइबर सेल जिला पुलिस को सूचित किया जाता है। जिला पुलिस को साइबर टिप लाइन की 12 शिकायतें चांपा, जांजगीर और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मिले थे।

जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना शिवरीनायण में डोंगिया पारा राहौद निवासी आरोपित दिलीप लहरे और तनौद निवासी शुभम उर्फ शोभा विश्वकर्मा, थाना चांपा में कोलकाता निवासी वर्तमान पता चांपा मिनमोय मांझी , जयराम नगर थाना मस्तुरी, रानी रोड चाम्पा निवासी इन्द्र कुमार देवांगन और जांजगीर थाना अंतर्गत आरोपित खोखसा निवासी चन्द्रकांत साहू , जांजगीर निवासी नंद किशोर राठौर, कुलीपोटा निवासी कामेन्द्र लहरे और एक किशोर के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् अपराध दर्ज किया गया। इन आरोपितों ने फेसबुक और इंस्ट्राग्राम में मोबाइल के माध्यम से नाबालिगों से संबंधित अश्लील वीडियो प्रसारित किया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.