Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

ससुराल वालों ने फिजियोथेरेपिस्ट बहू और पोते को बंधक बनाया

41

जबलपुर। ससुराल वाले क्रूरता की हद करते हुए बंधक बनाकर रखते थे, कई दिनों तक खाना तक नहीं देते थे। यह आरोप मानसिक और शारिरिक प्रताड़ना का शिकार फिजियोथेरेपिस्ट नीती जैन के मायके वालों ने एसपी को सौंपी गई शिकायत में ससुराल वालों पर लगाए हैं।

पांच वर्षीय बेटे को कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा

शुक्रवार को नीती की हस्ताक्षरित शिकायत लेकर उसके स्वजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। शिकायत में नीती ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों द्वारा उसे व उसके पांच वर्षीय बेटे को कई-कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता और खाना तक नहीं दिया जाता था। यह सारी प्रताड़नाएं केवल दहेज के लिए की जाती थीं। मामले में एसपी टीके विद्यार्थी ने स्वजनाें की बात सुनी और मामले में जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सुपारी व्यापारी विपुल के साथ 2017 में हुई थी शादी

नीती जैन ने शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका विवाह 10 दिसम्बर, 2017 को विपुल जैन उर्फ संदीप से हुआ था। विपुल सुपारी व्यापारी है। विवाह के बाद से ही पति सहित ससुर शीलचंद, सास कमला, ननद संध्या, सरिता व शालिनी द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर नीती और उसके पांच वर्षीय बेटे श्रेयांश से मारपीट की जाती थी। खाना नहीं दिया जाता था।

कई बार सामाजिक लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया

विवाद बढ़ा, तो कई बार सामाजिक लोगों ने हस्तक्षेप कर समझौता कराया, लेकिन इसके बावजूद पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। पिछले दिनों पति ने नीती को बुरी तरह पीटा और गला दबाकर उसे व उसके बेटे को मारने का भी प्रयास किया। जिस कारण नीती बुरी तरह से जख्मी हो गई। वह वर्तमान में अस्पताल में उपचाररत है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले में ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल, जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.