Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ... छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के बच्चों को मिला दिवाली का तोहफा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई ... श्योपुर के इस आदिवासी गांव में दीपावली पर भी छाया अंधेरा, आजादी के इतने साल बाद भी बिजली-पानी को तरस... धार में कार्बाइड गन बेचने और चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, डॉक्टर सौरभ बोरासी ने दी खतरनाक धमाकों से ब...

5 दिन तक तपेगी दिल्ली! छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से लेकर केरल तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें 15 राज्यों का हाल

43

दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद अब मौसम साफ दिखाई दे रहा है. राजधानी में बारिश थम गई है और आने वाले पांच दिनों तक दिल्लीवालों को दोपहर में उमस और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 1 अक्टूबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी. आसमान साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

हालांकि, देश के कई हिस्सों में अब भी बरसात का दौर जारी है. आईएमडी ने 26 से 29 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 26, 29 और 30 सितंबर को बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा का कैसा है मौसम?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बरसात का असर दिखेगा. यहां 26 और 27 सितंबर के साथ 1 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान है. इसी तरह, पश्चिम बंगाल में 27 सितंबर को अच्छी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

महाराष्ट्र और गोवा सहित इन राज्यों में भारी बारिश

महाराष्ट्र और गोवा में भी मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी. यहां 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. गुजरात में 27 से 30 सितंबर के बीच वर्षा की संभावना जताई गई है. पूर्वोत्तर भारत में भी इस दौरान बारिश का दौर देखने को मिलेगा. असम और मेघालय में 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लगातार वर्षा की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहने वाली है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर को अच्छी बारिश का अनुमान है.

तेलंगाना और तमिलनाडु का कैसा है मौसम?

दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में 26 और 27 सितंबर को वर्षा की संभावना है. तेलंगाना में 26 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. कर्नाटक में 26 से 29 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, लक्षद्वीप द्वीप समूह में भी 26 सितंबर को वर्षा दर्ज की जा सकती है.

कुल मिलाकर कहा जाए तो जहां उत्तर भारत में विशेषकर दिल्ली और उसके आसपास बारिश का असर कम हो गया है, वहीं मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मॉनसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.