Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

मैहर मंदिर के बाहर पहचान छिपाकर यूसुफ चला रहा था प्रसाद की दुकान, अभद्रता के बाद खुली पोल

24

नवरात्रि का त्योहार चल रहा है. देश के सभी प्रसिद्ध देवी मंदिरों और शक्तिपीठ में भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है. इस दौरान मध्य प्रदेश मैहर में मां शारदा देवी मंदिर के मेला क्षेत्र से चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो युवक अपनी असली पहचान छिपाकर प्रसाद का दुकान चला रहे थे. मामला तब समाने आया जब इन दुकानकारों ने एक श्रद्धालु के साथ प्रसाद खरीदने को लेकर दबाव बनाया और उसके साथ गाली गलोच की.

मां शारदा देवी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं से प्रसाद खरीदने के लिए दबाव बनाने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार सुबह मंदिर में आए एक यात्री से प्रसाद विक्रेता द्वारा गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की.

मुस्लिम युवक चला रहा था दुकान

जांच में खुलासा हुआ कि ‘गोपाल प्रसाद भंडार’ नाम से लगाई गई दुकान को यूसुफ खान नामक मुस्लिम युवक चला रहा था. उसने अपनी पहचान छिपाकर दुकानदारी शुरू की थी. यह दुकान ज्योति गौतम द्वारा किराए पर दी गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दुकान हुई सील

आज शाम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूरे दल-बल के साथ दुकान को सील कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, मैहर SDM दिव्या पटेल, CSP महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, चौकी प्रभारी अरविंद द्विवेदी सहित मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आज दो यात्रियों के साथ दुकानदारों के द्वारा गाली गलौज और अभद्रता की. इसकी शिकायत देवीजी चौकी में की गई थी. इसके बाद मैहर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो मुस्लिम आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिन आरोपियों को पकड़ा गया है वे अपनी पहचान छिपाकर यहां दुकान चला रहे थे. पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.