Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कर्नाटक-केरल सीमा पर हुआ भयानक सड़क हादसा, बस के ब्रेक हुए फेल, 6 की हुई मौत

33

कर्नाटक-केरल सीमा पर एक सड़क हादसा हुआ. तलापडी एरिया के पास गुरुवार (28 अगस्त) को कासरगोड से मंगलुरु जा रही केएसआरटीसी की बस के ब्रेक फेल हो गए और वो बस के इंतजार शेड और रिक्शा से टकरा गई. इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 7 घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच एडल्ट और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं. यह दुर्घटना दोपहर करीब 1:12 बजे हुई. जब बस आकर ऑटो-रिक्शा और बस वेटिंग शेड से टकरा गई. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

ऑटो-रिक्शा चालक की हुई मौत

मंजेश्वर के विधायक अशरफ ने इस सड़क दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ऑटोरिक्शा चालक और ऑटो में सवार यात्री शामिल हैं. बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे दो लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है. हादसे में कुछ और लोग भी घायल हुए हैं.

किन 6 लोगों की हुई मौत?

मृतकों की पहचान हैदर (ऑटोड्राइवर), उम्र 47 वर्ष, अवम्मा, उम्र 72 वर्ष, खदीजा, उम्र 60 वर्ष, हसना, उम्र 11 वर्ष, नफीसा, उम्र 52 वर्ष और आयशा फिदा की मौत हो गई.

बस के ब्रेक फेल होने की सही वजह जानने के लिए अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. केएसआरटीसी और यातायात अधिकारी बस की जांच कर रहे हैं ताकि खराबी का पता लगाया जा सके और यह सामने आ सके कि अचानक बस के ब्रेक कैसे फेल हो गए. साथ ही रखरखाव मानकों का मूल्यांकन किया जा सके. केएसआरटीसी और सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और बचाव दल ने हालात को संभालने और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए समन्वित प्रयास किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.