Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बोलेरो-कार में भिडंत में जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा जा रहे युवक की मौत, पांच में दो की हालत गंभीर

32

 डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर टोला से शहडोल मार्ग पर ग्राम भोकाडोंगरी में बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने हुई भिडंत में 38 वर्षीय युवक की जहां मौत हो गई वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आशीष अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था

थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि आशीष राय पिता जनक राय निवासी गाड़ासरई अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास शहडोल की तरफ से आ रहे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों वाहनों को अलग कराया

हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। भिडंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन फंस गए। रात लगभग तीन बजे के आसपास पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों वाहनों को अलग कराया और कार में फंसे शव को बाहर निकाला।

घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बोलेरो सवार घायलों को इलाज के लिए गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर दो घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि माता पिता का एकलौता पुत्र था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.