Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

भारतीय क्रिकेट में आई सुमित नाम की सनसनी, 19 रन देकर निपटाई आधी टीम, ऐसा करने वाला तीसरा गेंदबाज

78

2018 में बुमराह को आते देखा. 2020 में सिराज का उदय हुआ. तो क्या 2025 सुमित का होगा? भारत में स्टेट लेवल पर क्रिकेट लीग क्या शुरू हुई, उससे नए-नए खिलाड़ी भी सामने आने लगे हैं. सुमित कुमार बेनीवाल एक ऐसा ही नाम है, जो कि DPL 2025 में अपनी छाप छोड़कर चमका है. इस चमकते सितारे को बुमराह-सिराज वाली कतार में खड़ा होने में भले ही अभी वक्त हो लेकिन उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में जो किया है, वो कमाल है और बेमिसाल भी. 26 साल के सुमित बेनीवाल इस लीग में वैसा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं.

सुमित की सनसनी, 19 रन देकर निपटाई आधी टीम

सुमित कुमार बेनीवाल बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो एक दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं. DPL 2025 में सुमित साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज का हिस्सा हैं. 17 अगस्त को पुरानी दिल्ली के खिलाफ खेले मुकाबले में सुमित बेनीवाल ने सिर्फ 19 रन देकर आधी टीम निपटा दी. उन्होंने ये कमाल अपने कोटे के 4 ओवर में किए. सुमित अपनी पहली गेंद से ही पुरानी दिल्ली के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटने लगे.

ऐसे लिए मैच में एक-एक कर 5 विकेट

मैच में अपना पहला ओवर लेकर आए सुमित ने पहली गेंद पर पुरानी दिल्ली के समर्थ सेठ को आउट किया. फिर दूसरी गेंद पर प्रणव पंत को. अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेने वाले सुमित को तीसरा विकेट अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मिला. इस बार उन्होंने वंश वेदी को चलता किया. इसके बाद जब वो अपना तीसरा ओवर लेकर आए तो उसकी आखिरी गेंद पर ललित यादव को आउट किया. जबकि अपने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने अपना 5वां शिकार किया. इस तरह उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए.

DPL 2025 में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज

सुमित की इस घातक गेंदबाजी का असर ये हुआ कि पुरानी दिल्ली की टीम 20 ओवर में सिर्फ 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वो 46 रन से मुकाबला हार गई. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 184 रन बनाए थे. सुमित कुमार बेनीवाल DPL 2025 में 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले उधव मोहन और कुलदीप यादव कारनामा कर चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.