Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जिसने बॉबी देओल से ली टक्कर, इस बॉलीवुड एक्टर ने थामा उसका हाथ! अब साउथ में असली ‘धमाल’

86

साउथ और बॉलीवुड एक्टर्स एक साथ मिलकर खूब धमाल मचा रहे हैं. पर उनके फैन्स की सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर चलती रहती है. यहां ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ को ही देख लीजिए, एक तरफ आमिर खान-रजनीकांत, तो दूसरी ओर ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर… अब एक बॉलीवुड एक्टर भी साउथ की बड़ी फिल्म में काम करने जा रहा है. जिसने पिछले साल एक फिल्म में बॉबी देओल से टक्कर ली थी, अब उसके साथ ‘वॉर 2’ का बॉस आ गया. कौन है ये, साथ ही किस फिल्म की बात की जा रही है? जानिए.

हाल ही में Cinejosh पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि कॉलीवुड एक्टर सूर्या अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं. जो अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. आपको याद होगा कि कंगुवा में वो बॉबी देओल के सामने थे. दोनों की टक्कर देखने को मिली थी. पर फिल्म पिट गई थी. साथ ही खूब ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था.

सूर्या की फिल्म में किसकी एंट्री?

नई रिपोर्ट से जानकारी मिली की सूर्या इस वक्त एक फिल्म में काम कर रहे हैं. जिसे Venky Atluri डायरेक्ट कर रहे हैं. अब क्योंकि यह सूर्या की पहली तेलुगु फिल्म है, तो वो भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है. और अब खबरें आ रही है कि एक बॉलीवुड स्टार इस फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यह कोई और नहीं, बल्कि अनिल कपूर हैं.

कहा जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर फ्लैशबैक एपिसोड्स में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. जो कि फिल्म के लिए बेहद अहम होगा. वहीं सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, वेंकी अटलूरी ने फिल्म के लिए एक यूनिक स्क्रिप्ट तैयार की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का नाम “विश्वनाथन एंड संस” होगा. जिसे नागा वामसी और सीथारा एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. वहीं पिक्चर में रवीना टंडन और सरथ कुमार भी दिखाई देंगे.

बॉबी के दो दुश्मन आए साथ

दरअसल कंगुवा में बॉबी देओल और सूर्या आमने सामने थे. इस दुश्मनी को खत्म कर सूर्या ने जीत हासिल की थी. जबकि एनिमल, जो कि रणबीर कपूर की फिल्म है, उसमें अनिल कपूर और बॉबी भी अपोजिट दिखे थे. यानी दो दुश्मन एक साथ आए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.