Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

मकान की छत पर नीले ड्रम में मिली पति की लाश, गलने के लिए डाला था नमक… बच्चे और पत्नी गायब

109

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम में एक पति की लाश मिलने के बाद में अब राजस्थान से भी ऐसा ही मामला सामना आया है. यहां पर खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास कस्बे में एक घर की छत पर नीले ड्रम में एक युवक की लाश मिली. इस ड्रम में बॉडी को गलाने के लिए नमक डाल रखा था. घटना की जानकारी तब मिली, जब पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई.

बदबू फैलने के कारण का पता लगाया गया तो एक नीले ड्रम से जो छत पर पड़ा था, उसमें से बदबू आ रही थी. छत पर जाकर देखा गया तो ड्रम में युवक की लाश थी. ऐसे में मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद में पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और मौके से सबूत जुटाए गए. शव की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले हंसराज के रूप में हुई है.

पुलिस उपाधीक्षक ने क्या बताया?

हंसराज इसी मकान में किराए पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. घटना के बाद से ही पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता है. पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी के मकान की ऊपरी मंजिल से दुर्गंध आने की सूचना मिली. ऊपरी मंजिल की जांच के दौरान नीले ड्रम से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने ड्रम जांचा तो उसमें युवक का शव मिला.

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक मकान में किराए से रहता था. उसकी पहचान हंसराज उर्फ सूरज निवासी यूपी के रूप में हुई है. युवक अपने परिवार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले ही यहां रहने आया था. वो ईंट भट्टे पर काम करता था. इस मामले में जांच की जाएगी. वहीं मकान मालकिन मिथलेश ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे वो छत पर गईं तो दुर्गन्ध आ रही थी. जब चेक किया गया कि दुर्गंध कहां से आ रही है, तो नीले ड्रम से यह बदबू आ रही थी.

हंसराज जन्माष्टमी के दिन कमरे में था

मिथलेश ने बताया कि इसके बाद में उन्होंने नीचे आकर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी. फिर चेककर के पुलिस को सूचना दी गई. किराएदार हंसराज की बीवी और तीनों बच्चे एक दिन पहले से गायब हैं. मकान मालिक के परिवार के अनुसार, हंसराज जन्माष्टमी के दिन कमरे में था. वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था. शनिवार को मकान मालिक के बच्चे शाम को बाजार गए, उस समय युवक कमरे में था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के खुलासे की उम्मीद

इसके बाद से हंसराज की पत्नी और तीनों बच्चों के साथ ही मकान मालिक के बेटे जितेन्द्र के गायब होने की सूचना है. किशनगढ़बास थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एफएसएल टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में इस पूरे मामले में खुलासा होने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.