Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

सुकमा में हनुमान जयंती पर ‘जामवंत’ संग क्रूरता, वायरल हुआ Video तो मचा हड़कंप

19

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हनुमान जयंती के मौके पर ‘जामवंत’ के साथ क्रूरता की घटना सामने आई है. इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग भालू को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान भालू दर्द से तड़पता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन कोई भी उसे बचाने की कोशिश करता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. बताया जा रहा है कि गांववालों ने भालू को तड़पा-तड़पा कर मार दिया है.

भालू की पिटाई की एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो युवक एक भालू के पैरों को तार से बांधकर उसका मुंह और पंजा तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उसके सिर पर वार भी कर रहे हैं. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह सुकमा जिले के केरलापाल इलाके का है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है. 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में दो युवक भालू को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, गांव के लोग इस दौरान तमाशबीन नजर आ रहे हैं.

भालू की बेरहमी से पिटाई

इस वीडियो में एक युवक भालू के कान खिंचते नजर आ रहा है, तो वहीं, दूसरा युवक भालू के सिर पर जोर-जोर से हाथ मार रहा है. भालू की स्थिति को देखकर साफ-साफ नजर आ रहा है कि वीडियो शुरू होने से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई है. इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया. वीडियो में भालू के मुंह से खून निकलते हुए भी नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

10 हजार के इनाम की घोषणा

मुख्य वन संरक्षक आरसी दुग्गा और सुकमा वनमंडलाधिकारी ने वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान और पता बताने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इसी के साथ उन्होंने संपर्क करने के लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.