Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: सेंट्रल जेल में खौफ का खेल! हवालातियों को डरा-धमकाकर खातों में ट्रांसफर करवाए ₹... Shambhu Railway Track Blast: तरनतारन में मृतक जगरूप सिंह के घर NIA का छापा, परिजनों से घंटों पूछताछ फगवाड़ा यार्ड में फुटओवर ब्रिज निर्माण के चलते ब्लॉक: 5 से 7 अक्टूबर तक लुधियाना तक ही चलेगी शान-ए-प... MPSC Students Protest Called Off: सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक के बाद आंदोलन स्थगित, छात्रों को ... Ludhiana Electricity Meter Fire: देर रात बिजली मीटरों में भड़की आग से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पाया ... यूपीआई पर 0.4% प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ भड़का आक्रोश: 22 राज्यों के व्यापारी संगठनों ने तैयार की रण... Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने 'X' बायो में खुद को लिखा 'पूर्व अध्यक्ष', इस्तीफे की चर्चाओं ... Faridabad Cyber Crime: फरीदाबाद में फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाला कपल सक्रिय, 3 दुकान... रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन पर एक्शन: दीवार तोड़कर नाले में बहाया जा रहा था होटलों का ग... Gurugram HARERA Action: 71 डिफॉल्टर बिल्डरों के बैंक खाते सीज, ₹446 करोड़ की रिकवरी के लिए कुर्की और...

महाराष्ट्र: मुंबई में इन 5 बूथों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला

45

महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है. मुंबई में टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं लगेगा. मुंबई में एंट्री करने वाले पांच टोल बूथों पर सभी छोटी चार पहिया गाड़ियों के लिए टोल टैक्स को माफ कर दिया गया है. आज रात 12 बजे से यह लागू होगा.

दरअसल, अभी आधिकारिक तौर पर इन 5 टोल नाके के नाम बताए नहीं गए हैं लेकिन सूत्रों की माने तो मुलुंड, वाशी, दहिसर, आनंद नगर और ऐरोली.. ये 5 टोल हैं जिन्हें फ्री किया गया है. इन सब टोल से कई लाख वाहन प्रतिदिन मुंबई में एंट्री और एग्जिट करते हैं. ऐसे में सिर्फ मुंबई वासियों के लिए नहीं बल्कि बाहर से आने वाले दूसरे राज्यों और शहरो के लोगो को भी इससे फायदा होगा.

कारों और टैक्सियों को टोल टैक्स से राहत

आज रात 12 बजे के बाद मुंबई आने वाली कारों और टैक्सियों को टोल टैक्स से राहत मिल सकेगी. चार पहिया वाले हल्के वाहनों के लिए यह छूट दी गई है. हल्के वाहनों की श्रेणी में कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन जैसी गाड़ियां आती हैं.

उद्धव गुट ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

टोल टैक्स फ्री करने के फैसले पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता व प्रवक्ता ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ये फैसला आप तब ले रहे हैं जब चुनाव आ गए हैं. आप की चालाकियों को जनता देख रही है या साफ है कि आप पहले भी टोल बंद कर सकते थे लेकिन नहीं किया और बड़े वाहनों को क्यों टोल देना पड़ेगा जबकि वर्षों से आप टोल वसूल रहे हैं. सड़क भी खराब रहती है. कोई बात नहीं चुनाव में जनता आपको सबक सिखाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.