Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्लब व युवक-युवतियों को ड्रग्स करता था सप्लाई, तस्कर से MDM ड्रग्स बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

41
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडीएम ड्रग्स के साथ ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पांच ग्राम नशीला पाउडर जब्त किया है।

पुलिस ने इस पूरे मामले का राजफाश करते हुए बताया कि राजेंद्र नगर निवासी आरोपित तस्कर जय राजपाल के बारे में पुलिस की नारकोटिक्स विंग को सूचना मिल रही थी। दरअसल, सूचना के मुताबिक शहर के कई युवक-युवतियां पवन विहार इलाके में देर रात देखे जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने पतासाजी की तो उसमें सामने आया कि आरोपित तस्कर से नशे का सामान लेने देर रात यहां आते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दोपहिया वाहन से जाते हुए पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से पांच ग्राम नशीला एमडीएम पाउडर मिला।

दिल्ली के दोस्त से लेकर आता था ड्रग्स

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उत्तम नगर दिल्ली निवासी अपने साथी आकाश भारद्वाज से ड्रग्स लेकर रायपुर आता है। मोटी रकम पर यहां लोगों को सप्लाई करता था। शनिवार को वीआइपी रोड सहित अन्य क्लबों में इसकी सप्लाई करता था। पार्टी और आफ्टर पार्टी में इसके डायरेक्ट ग्राहक हैं, जहां वह ग्राहकों को सप्लाई करता है। हालांकि पुलिस ने क्लबों के नाम का राजफाश नहीं किया है। लेकिन जल्द उनपर भी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी आरोपित आकाश भारद्वाज पहले भी ड्रग्स सप्लाई के मामलों में रायपुर के थाना खम्हारडीह और बिलासपुर के कई थानों से जेल जा चुका है। आकाश भारद्वाज इस मामले में फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास पुलिस कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.