Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राम जन्मभूमि में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष , देवी-देवताओं की मिली खंडित मूर्तियां, तस्वीरें आई सामने

73

 नई दिल्ली।  अयोध्या में जल्दी ही रामलला विराजने वाले है। जिसे लेकर तैयारियां चरम पर है। इसी बीच राम जन्मभूमि में समतलीकरण के दौरान मंदिर के कई सारे अवशेष मिले है।जिसमें कई तरह की चीजें जैसे- कलश, पाषाण के खंभे, प्राचीन कुआं चौखट, मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं। जिसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दी है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय ने इन अवशेषों की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां पुष्प कलश अम्लक दोरजाम्ब आदि कलाकृतियां, मेहराब के पत्थर, 7 ब्लैक टच स्टोन के स्तंभ व 6 रेड सैंड स्टोन के स्तंभ और 5 फुट आकार के नक्काशीयुक्त शिवलिंग की आकृति दिखाई दे रही है।

आपको बता दें  कि 15 जनवरी से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो जाएगा। और 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजेंगे। इस खुशी के मौके पर पीएम मोदी भी उपस्थित रहेंगें। इस कार्यक्रम में एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मींद जताई जा रही है। हालांकि संख्या बढ़ कर 5 करोड़ भी पहुंच सकती है।

कहां तक पहुंचा राम मंदिर का कार्य?

बता दें कि राममंदिर के भूतल के फर्श का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं मंदिर के स्तंभों में मूर्तियों के निर्माण का काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है। गर्भगृह का दरवाजा सागौन की लकड़ी से निर्मित किया गया है। दरवाजे पर अद्भुत नक्काशी की गई है। गज, देवी-देवताओं सहित अन्य शुभता के प्रतीकों को दरवाजे पर बारीकी से उकेरा गया है, जो सुंदरता बढ़ा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि राममंदिर का भूतल तैयार है, अब केवल आतंरित सज्जा का काम चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.