Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

मोदी 3.0 में 25 से ज़्यादा एक्सीडेंट हुए… बांद्रा रेलवे स्टेशन भगदड़ पर शिवसेना हमलावर

46

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से वही जिम्मेदारी मिली है, लेकिन तब से देश में 25 से अधिक रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेनों की बात करती है. और नितिन गडकरी हवाई बसों की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत क्या है? जिस तरह यात्री घायल हुए हैं, क्या इसके लिए रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?

इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी रेल मंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री, जिन्हें वह “रील मंत्री” कहकर संबोधित करती हैं, रेलवे को लगातार विफल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेल दुर्घटनाओं से लेकर पटरी से उतरने की घटनाओं तक और अब बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ में नौ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विरोधी नेताओं ने BJP को घेरा

आने वाले त्योहारों के कारण बड़ी संख्या में लोग मुंबई से अपने घरों की ओर जा रहे हैं. विशेष रूप से यूपी और बिहार के लोग दीपावली और छठ मनाने के लिए ट्रेन के जरिए अपने घर रवाना हो रहे हैं. इस वजह से रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ हो रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. घटना को लेकर विपक्षी पार्टी के नेता लगातार बीजेपी को घेर रहे हैं. इस पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “महाराष्ट्र में जंगलराज है. कुछ दिन पहले एक नेता को सरेआम गोली मार दी गई थी, और आज खबर आ रही है कि भीड़ के कारण नौ लोग घायल हो गए हैं. ये शोर मचाते हैं कि डबल इंजन की सरकार से सब ठीक हो जाएगा. वहां डबल इंजन की सरकार है, उनके पास रेलवे भी है और कानून व्यवस्था भी. अगर यात्रियों के साथ ऐसी घटनाएं होंगी, तो रेलवे पर कौन भरोसा करेगा?”

क्या थी घटना?

बता दें कि रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की से भगदड़ मच गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी. भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिससे कई लोग घायल हो गए. फिलहाल घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.