Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

SL vs NZ: श्रीलंका ने जिसे फिटनेस के चलते टीम से किया था बाहर, उसी ने जिताया मैच, गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया

38

श्रीलंका ने गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड को 63 रन से हरा दिया. इसी के साथ उसने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीलंका की जीत में जयसूर्या का जादू चला. जी हां, यकीनन ये जादू कोच सनथ जयसूर्या का तो है ही लेकिन मैदान पर जो जादू देखने को मिला वो प्रभात जयसूर्या का रहा. श्रीलंका की क्रिकेट में प्रभात जयसूर्या के चमकने की कहानी बड़ी दिलचस्प है. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें कभी फिटनेस के चलते टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट लेकर उन्होंने जीत में सबसे अहम रोल निभाया.

गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य रखा था. न्यूजीलैंड के पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका भी था और वक्त भी पूरा था. लेकिन, सबकुछ फेवर में होते हुए भी वो गॉल के किले पर कब्जा नहीं कर सके. न्यूजीलैंड की इस हसरत में श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर बड़ा रोड़ा बन गए.

गॉल टेस्ट का रोमांचक अंत, जीत से 63 रन दूर रहा न्यूजीलैंड

275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 207 रन बना लिए थे. न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात ये थी रचिन रवींद्र 91 रन पर नाबाद थे. 5वें दिन श्रीलंका को जीत के लिए जहां दो विकेट और चटकाने थे वहीं न्यूजीलैंड को बाकी बचे 68 रन बनाने थे. इस रन को चेज करने न्यूजीलैंड की टीम जब उतरी तो ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सकी. आधे घंटे के अंदर ही उसके दोनों विकेट गिर गए. 5वें दिन न्यूजीलैंड के बाकी बचे दोनों विकेट प्रभात जयसूर्या ने निकाले और इसी के साथ मुकाबला श्रीलंका ने जीत लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.