Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

50 सेकंड में हत्या… वो चाकू घोंपता रहा, कृति तड़पती रही; बेंगलुरु PG मर्डर केस का आरोपी अरेस्ट

62

कर्नाटक के बेंगलुरु से दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरु के पीजी में घुसकर एक युवक ने युवती की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. युवक पीजी में घुसा और युवती को कमरे से घसीटकर बाहर निकालकर लाया. उसने कई बार युवती पर जानलेवा हमला किया. युवती चिल्लाती रही और बार-बार उसने अपने आप को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक ने उसकी एक न सुनी और हत्या करके मौके से फरार हो गया. युवती की चीख सुनकर पीजी में रह रही और लड़कियां सीढ़ी से नीचे आईं और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए जब पुलिस ने पीजी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले युवक ने युवती पर तब तक हमला किया, जब तक वो बुरी तरह से घायल नहीं हो गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है.

रूममेट का बॉयफ्रेंड पीजी में घुसा

हत्या के बाद जब पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची तो उसने पीजी के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया. पुलिस की जांच में सामने आया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले युवक का नाम अभिषेक है. अभिषेक ने जिस युवती की हत्या की वो और उसकी गर्लफ्रेंड, दोनों एकसाथ रहा करते थे.

क्या हो सकती है हत्या की वजह?

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा था. जिसको लेकर वह काफी तनाव में था. जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की तो यह बात सामने आई कि आरोपी कृति को ही अपने और अपनी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ों की वजह मानता था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच ब्रेक-अप हो गया. आरोपी को ऐसा लगता था कि कृति के कहने पर ही उसकी प्रेमिका उसके साथ पीजी में रहने के लिए आई जिस कारण उन दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गई और आए दिन झगड़ा होने लगे.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके परिवार और दोस्तों के यहां छापेमारी की और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर कृति के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. कृति की उम्र 24 साल थी, वो बिहार की रहने वाली थी. वहीं आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और उसने जॉब छोड़ दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.