Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

बालाघाट में सरपंच के घर में घुस गया तेंदुआ, लोगों ने पुलिस और वन विभाग को दी सूचना

53

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में गुरुवार की रात को सरपंच प्रमोद ठाकरे के घर के अंदर तेंदुआ घुस गया, घटना चांगोटोला की है सड़क से होते हुए सरपंच के घर में तेंदुआ घुस गया था। उस समय सरपंच प्रमोद का पूरा परिवार घर में मौजूद था तेंदुआ आंगन में खड़ी गाड़ी के नीचे बैठ जाकर गया। सरपंच के घर में तेंदुए को घुसते हुए लोगों ने देख लिया और वीडियो भी बना लिया था जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस और वन विभाग को भी सूचना दे दी गई।

वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों के शोर से तेंदुआ सरपंच के घर की बाड़ी से उनके भाई के घर के सामने से होकर भाग गया वन विभाग की टीम तेंदुआ के मूवमेंट पर नजर रख रही है और लोगों से रात में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील भी की गई है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, बताया जा रहा है क्षेत्र में कुछ दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है लेकिन अभी तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.