Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

घर के बगल में खेत में बैठा था मगरमच्छ, देखते ही कॉलोनी वासियों के उड़ गए होश

33

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की परियट नदी में रहने वाले मगरमच्छ अब नदी से कई किलोमीटर दूर तक पहुंचने लगे हैं। एक मगरमच्छ नदी से निकल कर घाना की कॉलोनी में स्थित एक खेत में पहुंच गया, खेत में जैसे ही लोगों ने मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह मगरमच्छ खेत में बने टीले में बैठा हुआ दिखा, घाना ग्राम पंचायत की गोकल नगरी कॉलोनी में रहने वाले गणेश श्रीवास्तव का कहना है कि जब वह अपनी छत पर घूम रहे थे तो उन्होंने बगल के खेत में देखा पानी से बाहर एक मगरमच्छ बैठा हुआ है। तत्काल परिजनों को सूचना दी तो सभी लोग देखकर दंग रह गए।

गणेश ने बताया कि उनके घर के पास परियट नदी है मगरमच्छ केसे खेत तक आ गया यह किसी को समझ नहीं आ रहा है। गणेश ने वन विभाग को सूचना दी बताया जा रहा है कि घाना के पास कई कॉलोनी बनी हुई हैं और यहां पर नाली का पानी परियट नदी में जाकर मिलता है। मगरमच्छ नाली के सहारे घाना बस्ती तक पहुंच गया था। पहले कभी-कभी मगरमच्छ यहां पर दिखाई देते थे लेकिन जैसे-जैसे कॉलोनी बन रही है तो अब यह मगरमच्छ कॉलोनी के आसपास बने खेत में अंडे देने लगे हैं इसके चलते यहां पर उनकी संख्या भी बढ़ रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.