Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

सड़क किनारे बेसहारा मवेशियों को खदेड़ने में मदद करेगी एसएएफ

29

जबलपुर। सड़क किनारे बेसहारा मवेशियों के खड़े होने से चलना मुश्किल होता है। इससे जहां दुर्घटना होती हैं वहीं जाम के हालात बनते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस के साथ एसएएफ भी अब इस समस्या से निपटने के लिए आगे आ रही है। एसएएफ के नवागत डीआइजी अतुल सिंह ने इस मामले में पहल करते हुए जिला प्रशासन को सहयोग देने की योजना बनाई है। वे संभागायुक्त और कलेक्टर से इसमें एसएसएफ जवानों की भूमिका को लेकर मिलने जा रहे हैं ताकि उनकी मदद से मार्ग की बाधाओं को दूर किया जा सके।

समाज की प्रमुख वर्ग से जोड़ने के लिए प्रयास हो

अतुल सिंह ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि एसएएफ को लोग अभी अधिक नहीं समझते हैं। इसे समाज की प्रमुख वर्ग से जोड़ने के लिए ऐसे कई प्रयास होने चाहिए। दंगे या भीड़ को नियंत्रण करने में एसएएफ की अहम भूमिका होती है। अभी टियर गैस का इस्तेमाल आमतौर पर भीड़ को नियंत्रण करने में किया जाता है आगे इससे बेहतर क्या उपचार हो सकते हैं।

कार्य का अध्ययन किया जा रहा है राज्यों में

अन्य राज्यों में हो रहे कार्य का अध्ययन किया जा रहा है। उनके अनुसार हमारी प्राथमिकता जवानों की पदोन्न्ति, समयमान वेतनमान, कर्मचारियों का समय पर वेतन और आवास की सुविधा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठवीं बटालियन के जबलपुर जोन में जबलपुर के अलावा रीवा, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिले की बटालियन है।

पदभार ग्रहण करने पर किया गया स्वागत

एसएएफ रेंज में स्थानांतरित हुए डीआइजी अतुल सिंह के पदभार ग्रहण करने पर नवागत डीआइजी द्वारा छठवीं वाहिनीं में पदस्थ कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ डीआइजी कार्यालय में पदस्थ अनुसचिविय बल से मिले। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी,डिप्टी कमाडेंट अभिषेक राजन, डिप्टी कमाडेंट अंजुलता पटले, सुबोध लोखंडे, असिस्टेंट कमांडेंट पुष्पेन्द्र आठिया, असिस्टेंट कमाडेंट एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.