मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल बस से कुचल कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि मामला वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में तराश मंदिर के निकट शनिवार शाम का है। उन्होंने बताया कि सोमेश (तीन) शौच करने के बाद घर जा रहा था कि तेज गति स्कूल बस ने उसे कुचल दिया जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर निवासी प्रशांत व बबली का पुत्र सोमेश अपने नाना बाबूलाल के यहां आया था व शनिवार शाम वे सभी वापस अपने गांव जा रहे थे, उससे कुछ वक्त पहले ही यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल बस से यह घटना हुई उस बस में एक शिक्षक व 22 बच्चे सवार थे। घटना के बाद लोगों के आक्रोश और प्रदर्शन को देखते हुए वे पैदल ही घर चले गए। घटना के बाद बच्चे के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बस के चालक व मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस चालक बस वहीं छोड़कर फरार हो गया । शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार
ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म...
मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ...
प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न...
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो...
मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि...
इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा...
वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ...
राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.