Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Punjab Congress Campaign Update: पंजाब कांग्रेस के 'वोट बचाओ - देश बचाओ' कैंपेन में अशोक तंवर और उदय... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार

अनूपपुर में मोटर पंप निकालने कुएं में उतरे दो लोगों की मौत, तीसरे ने किसी तरह बचाई जान

63

अनूपपुर: कोतवाली के करीब जमुड़ी गांव में रविवार को कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मोटर पंप निकालने के लिए कुएं में घुसे थे। जिसके बाद मृत अवस्था में कुआं से बाहर निकाला गया। एक तीसरा व्यक्ति कुएं में आधे दूर जाने बाद घबराहट होने पर वापस बाहर आ गया।

सूचना पर तहसीलदार एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव को बाहर निकालने के लिए एनडीआरईएफ अनूपपुर का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। जहरीली गैस होने के कारण दोनों की मौत की संभावना जताई जा रही।

कुएं से पंप निकालने घुसा था मदन

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर के जमुड़ी में समसाद अहमद के खेत को कुछ गांव के लोग अधिया में लेकर खेती का काम वर्षों से कर रहे हैं। रविवार की सुबह 50 वर्षीय मदन सिंह खेत में बने हुए कुआं के अंदर लगे दो पंप के फुटबाल जो आपस में फंस गए थे को निकालने के लिए कुएं के नीचे उतरा। इसी दौरान वह कुएं के बीच से अचानक कुएं के अंदर पानी में गिरकर डूब गया।

किसी तरह तीसरे की बची जान

इसी दौरान देवलाल भी कुएं में उतरा वह भी अचानक कुएं के अंदर पानी में डूब गया। दोनों के ना आने पर 45 वर्षीय बोधन सिंह रस्सी एवं सीढ़ी के सहारे उतरा लेकिन कुछ दूर जाने बाद घबराहट एवं बेचैनी होने लगी। उस पर वह शोर मचान लगा, पास में रोपा लगा रही महिलाओं ने रस्सी डालकर रस्सी को पकड़कर बोधन कुआं से आकर बाहर आकर बच सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.