Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...

आमजन को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत… इंदौर के इन इलाके में नए 4 Flyover का उद्घाटन करेंगे CM मोहन

68

इंदौर। शहर में निर्माणाधीन चार फ्लाईओवर का काम 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दीपावली से पहले अक्टूबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा इनका लोकार्पण करा कर चारों फ्लाईओवर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य तय किया गया है। 200 करोड़ की लागत से बन रहे इन फ्लाईओवर के कारण आमजन की राह आसान होगी और चौराहों पर वाहनों को रुकने से मुक्ति मिल जाएगी।

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा शहर के चार चौराहों भंवरकुआं, खजराना, लवकुश और फुटी कोठी पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। आइडीए के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने शहर में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

इसमें सभी निर्माण एजेंसियों, पीएमसी एवं संबंधित इंजीनियरों को हिदायत दी गई कि समय सीमा में उक्त कार्य पूर्ण कर लिए जाए। ताकि अक्टूबर में इनका लोकार्पण कराया जा सके। आइडीए द्वारा तीन सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। ताकि आगामी सत्र में विद्यार्थियों को यहां पर शिक्षा प्राप्त हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.