Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया ... Durg Supela Ravan Bhata History: भिलाई स्टील प्लांट से भी पुराना है दुर्ग का रावण भाटा, 150 साल से च... Durg Police Suspended News: दुर्ग में पुलिसर्किमयों की बड़ी लापरवाही, नशे में धुत बस स्टैंड पर बेसुध... Palamu Bangiya Durga Bari: पलामू के इस प्रसिद्ध पंडाल में सोने-चांदी के जेवरात से होता है मां दुर्गा... Latehar Bee Attack News: लातेहार में मधुमक्खियों के हमले से 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, चार बच्चे... Kolkata Stampede Aftermath: कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, दुर्गा पूजा पंडालों और मेलों की... Ranchi Murder Case: रांची के मुरी में 11वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव— परिजनों ... Hazaribagh Budhiya Mata Temple: हजारीबाग के इस अनोखे मंदिर में नहीं है कोई प्रतिमा या पिंडी, दीवार क... NCB Action in Jharkhand: झारखंड में एनसीबी का बड़ा छापा, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... IIT ISM Dhanbad Durga Puja: धनबाद के IIT-ISM पंडाल की अनूठी थीम, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर तकन...

Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय सफेद कार सवार बदमाशों ने किया पीछा

1

सोनीपत: सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है. अमित जानी का आरोप है कि वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटते समय नेशनल हाईवे 352-ए पर देवडू गांव के सामने सफेद कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की. रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और अपनी जान बचाने के लिए तुरंत कुंडली थाने पहुंचे. अमित जानी को सरकार की ओर से पहले से ही वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, और उन्होंने इस संबंध में कुंडली व मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है, जिस पर मुरथल थाना पुलिस फिलहाल गंभीरता से जांच कर रही है.

⚠️ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और गोल्डी बराड़ से मिल चुकी हैं धमकियां, गाड़ी में मौजूद थे निर्देशक भारत सिंह

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बीच अब सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी द्वारा गाड़ी का पीछा किए जाने का मामला सामने आया है. अमित जानी की सुरक्षा को लेकर यह घटना इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि उन्हें पहले भी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ से जुड़े गिरोहों की ओर से जान से मारने की धमकियां मिलने की बात सामने आ चुकी है. घटना के वक्त फिल्म निर्देशक भारत सिंह श्रीनेत समेत कई अन्य लोग भी उनकी गाड़ी में मौजूद थे. आपको बता दें कि अमित जानी ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म बना चुके हैं, जबकि ‘काला हिरण’ और ‘कल्कि संभल’ उनकी आगामी फिल्में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.