Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

जालंधर के इस इलाके में आधी रात सेना की वर्दी में आए संदिग्ध, मचा हड़कंप

42

जालंधर: होशियारपुर रोड पर थ्री स्टार कॉलोनी में सेना की वर्दी में संदिग्धों को देखा गया। यह दावा कॉलोनी में स्थित पुजारी ने किया जिसका कहना है कि देर रात दो सेना की वर्दी में आए लोगों ने मंदिर का दरवाजा खटखटाया था।

उसने जब मोबाइल की टॉर्च जगा कर बिना गेट खोले बाहर देखा तो दो सेना की वर्दी में संदिग्ध खड़े थे। उनके कंधे पर इंडियन आर्मी लिखा था और दोनों के पास राइफलें थी। संदिग्धों ने उससे पानी मांगा। इससे पहले वह कुछ बोलता एक ने खाने के बारे पूछा तो पंडित शिवम को शक हुआ। पंडित शिवम ने कहा कि उसने फोन करके खाने के बारे पूछने की बात कही तो यह सुन कर दोनों यह कह कर आगे बढ़ गए कि लाइट बंद ही रखना और दीवार के साथ खड़े रहना।

शिवम ने कहा कि उसने ध्यान से देखा तो उनके साथ दो लोग और थे जो बाइक पर आगे खड़े थे। चारों फिर बाइक पर सवार होकर खेतों की तरफ चले गए। फिलहाल मामला संदिग्ध भी माना जा रहा है। देर रात होने के कारण किसी अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया था। हालांकि सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई जिसके बाद पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल था। आसपास के लोग और मंदिर कमेटी के सदस्य भी देर रात मौके पर पहुंच गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.