Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

बेंगलुरु: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ

27

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है. NIA की टीम ने धमाके के संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध शख्स का नाम शब्बीर है जिसे कर्नाटक के बेल्लारी जिले से हिरासत में लिया गया है है. हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका कि ये वहीं शख्स है जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई थी. फिलहाल NIA की टीम संदिग्ध शख्स से पूछताछ कर रही है.

दरअसल ब्लास्ट के बाद NIA ने संदिग्ध की तस्वीर जारी की थी. इसके साथ ही एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक शख्स सिर पर कैप और मुंह पर मास्क लगाए हाथों में एक बैग लिए सड़क पर जाते हुए दिखाई दिया था. इसके बाद वो कैफे में कैफे के अंदर गया था. इस मामले में NIA अलग-अलग पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है.

एक मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुआ ब्लास्ट

बीते एक मार्च को रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि करीब 10 लोग जख्मी हुए थे. जिसमें एक महिला भी शामिल थी. इस घटना के बाद कैफे और उसके आसपास अफरा तफरी मच गई थी. लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. बेंगलुरु पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. हालांकि बाद में गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद NIA को जांच सौंप दी गई थी. इस दौरान NIA ने ब्लास्ट के आरोपी पर 10 लाख का इनाम रखा था. साथ ही सूटना देने वाले का नाम गुप्त रखने की भी बात कही थी.

सीसीटीवी में कैद हुआ था आरोपी

दो दिन पहले ही कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया था कि संदिग्ध की पहचान कर ली गई है. और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस ब्लास्ट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया था. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी शख्स कैफे में बैग रखते हुए कैद हुआ था. पुलिस की जांच में सामने आया है कि ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.