Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Kurud Train Service: रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए 10 साल बाद शुरू होगी ट्रेन सेवा, बस के ... Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया ... Durg Supela Ravan Bhata History: भिलाई स्टील प्लांट से भी पुराना है दुर्ग का रावण भाटा, 150 साल से च... Durg Police Suspended News: दुर्ग में पुलिसर्किमयों की बड़ी लापरवाही, नशे में धुत बस स्टैंड पर बेसुध... Palamu Bangiya Durga Bari: पलामू के इस प्रसिद्ध पंडाल में सोने-चांदी के जेवरात से होता है मां दुर्गा... Latehar Bee Attack News: लातेहार में मधुमक्खियों के हमले से 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, चार बच्चे... Kolkata Stampede Aftermath: कोलकाता हादसे के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, दुर्गा पूजा पंडालों और मेलों की... Ranchi Murder Case: रांची के मुरी में 11वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव— परिजनों ... Hazaribagh Budhiya Mata Temple: हजारीबाग के इस अनोखे मंदिर में नहीं है कोई प्रतिमा या पिंडी, दीवार क... NCB Action in Jharkhand: झारखंड में एनसीबी का बड़ा छापा, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे...

Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी में 5% और पुलिस-जेल विभाग में 20% आरक्षण

1

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सेना से अपनी सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है. हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-सी के सामान्य पदों पर 5 प्रतिशत और पुलिस, जेल, वन व खनन समेत चुनिंदा विभागों के पदों पर 20% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा. इसके साथ ही सभी प्रवेश परीक्षाओं से छूट और चुनिंदा पदों पर शारीरिक जांच से भी राहत दी जाएगी. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आरक्षण और छूट संबंधी विस्तृत निर्देश व अधिसूचना जारी कर दी है. प्रदेश में वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए 2,227 अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहा है. इसके अलावा 2027 में 2,893 व 2028 में 2,108 अग्निवीरों के बैच रिटायर होकर आएंगे, जिनके लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट में 3,685 पदों की मंजूरी सरकार पहले ही दे चुकी है.

📋 योग्य उम्मीदवार न मिलने पर दूसरी श्रेणी से होगी भर्ती, 1 सितंबर 2026 से लागू होंगे नए नियम

इन आरक्षित पदों के लिए यदि योग्य पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो संबंधित श्रेणी के दूसरे योग्य उम्मीदवार से उस पद को भरा जा सकेगा. नियुक्ति के बाद संबंधित विभाग के सभी सेवा नियम जस के तस लागू रहेंगे. सरकार द्वारा जारी किए गए ये नए निर्देश और अधिसूचना 1 सितंबर 2026 से प्रभावी माने जाएंगे, जिससे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.