Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028 Preparations: सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ की समीक्षा, 25 हजार करोड़ के विकास ... MP Cricket Academy in Russia: रूस के स्मोलेंस्क में खुलेगी मध्य प्रदेश क्रिकेट अकादमी, क्रिकेट के जर... Akash Vijayvargiya Namo Coaching: इंदौर में आकाश विजयवर्गीय की अनूठी पहल, कौटिल्य अकादमी के साथ मिलक... Chhindwara Congress Worker Assault: छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता के अपहरण और मारपीट पर गरमाई सि... राहत मंजिल में ठहरे थे बापू, बेनजीर ग्राउंड पर हुई थी ऐतिहासिक जनसभा और प्रार्थना Nana Patekar Memories: भोपाल में नाना पाटेकर से जुड़े संस्मरण, श्रीराम तिवारी ने बताए 30 साल पुराने ... Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब...

Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी में 5% और पुलिस-जेल विभाग में 20% आरक्षण

2

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सेना से अपनी सेवा पूरी कर लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी में आरक्षण और भर्ती प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है. हरियाणा के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-सी के सामान्य पदों पर 5 प्रतिशत और पुलिस, जेल, वन व खनन समेत चुनिंदा विभागों के पदों पर 20% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा. इसके साथ ही सभी प्रवेश परीक्षाओं से छूट और चुनिंदा पदों पर शारीरिक जांच से भी राहत दी जाएगी. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आरक्षण और छूट संबंधी विस्तृत निर्देश व अधिसूचना जारी कर दी है. प्रदेश में वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए 2,227 अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने नवंबर में सेवानिवृत्त हो रहा है. इसके अलावा 2027 में 2,893 व 2028 में 2,108 अग्निवीरों के बैच रिटायर होकर आएंगे, जिनके लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट में 3,685 पदों की मंजूरी सरकार पहले ही दे चुकी है.

📋 योग्य उम्मीदवार न मिलने पर दूसरी श्रेणी से होगी भर्ती, 1 सितंबर 2026 से लागू होंगे नए नियम

इन आरक्षित पदों के लिए यदि योग्य पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो संबंधित श्रेणी के दूसरे योग्य उम्मीदवार से उस पद को भरा जा सकेगा. नियुक्ति के बाद संबंधित विभाग के सभी सेवा नियम जस के तस लागू रहेंगे. सरकार द्वारा जारी किए गए ये नए निर्देश और अधिसूचना 1 सितंबर 2026 से प्रभावी माने जाएंगे, जिससे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.