Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस... Chhattisgarh Ration Card Controversy: जीवित महिला को मृत बताकर निरस्त किया राशन कार्ड, पूर्व खाद्य म... Raipur Kurud Train Service: रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए 10 साल बाद शुरू होगी ट्रेन सेवा, बस के ... Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया ... Durg Supela Ravan Bhata History: भिलाई स्टील प्लांट से भी पुराना है दुर्ग का रावण भाटा, 150 साल से च... Durg Police Suspended News: दुर्ग में पुलिसर्किमयों की बड़ी लापरवाही, नशे में धुत बस स्टैंड पर बेसुध... Palamu Bangiya Durga Bari: पलामू के इस प्रसिद्ध पंडाल में सोने-चांदी के जेवरात से होता है मां दुर्गा...

Haryana Weather Update: हिसार समेत प्रदेश में लुढ़का दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

1

हिसार: प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से दिन-रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है. कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अक्तूबर के अंत तक दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है. रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था, जबकि नारनौल में तापमान 30 डिग्री रहा. इसके अलावा गुरुग्राम में रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा.

🌧️ आगे ऐसा रहेगा मौसम: हल्की ठंड के साथ 24 अक्तूबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल फिलहाल राज्य में दिन हल्के गर्म और रातें काफी ठंडी बनी रहेंगी. आगामी 24 अक्तूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम में और अधिक ठंडक बढ़ने के आसार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.