Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इजराइल पर हिज्बुल्लाह का बड़ा हमला, दागे 300 से ज्यादा रॉकेट, इमरजेंसी हुई लागू

37

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर एक बड़ा रॉकेट बैराज हमला किया है. हिजबुल्लाह ने 300 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं. हिजबुल्लाह का ये हमला इजराइल सेना के हमले के जवाब में किया गया है. जिसमें इजराइल सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया था.

हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद से ही लेबनान से लगे इजराइली क्षेत्र पर लगातार सायरनों की आवाज सुनाई दे रही है. इजराइल सेना ने इस हमले के बाद पूरे इजराइल में इमरजेंसी लागू कर दी है. इससे पहले रविवार तड़के इजराइल ने लेबनान सीमा में घुसकर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था.

हिजबुल्ला ने कहा कि यह हमला एक अहम इजराइली सैन्य स्थल को निशाना बनाकर किया गया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी और साथ ही दुश्मन के कई स्थलों एवं बैरकों और आयरन डोम मंचों को भी निशाना बनाया गया. इजराइल सेना ने हमले के बाद एक्स पर लिखा, “हम आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हैं, वे नागरिकों को निशाना बनाते हैं”

फवाद शुकर पर हमले का दिया जवाब!

लेबनानी विद्रोही गुट हिजबुल्लाह ने रविवार सुबह ऐलान किया कि उसने बेरूत में उसके एक कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन दागकर इजराइल पर हमला किया है. हिजबुल्लाह के बयान में कहा गया है कि यह हमला “एक अहम इजराइली सैन्य स्थल को निशाना बनाकर किया गया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी” और साथ ही “दुश्मन के कई स्थलों एवं बैरकों और ‘आयरन डोम’ मंचों को भी निशाना बनाया गया.”

बयान में कहा गया है कि ये हमले पिछले महीने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में समूह के शीर्ष कमांडर फवाद शुक्र की हत्या के जवाब में किया गया है.

इजराइल ने बनाया हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना

इससे पहले इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि चरमपंथी समूह, इजराइल पर हमले की तैयारी कर रहा है. इजराइल सेना ने दावा किया कि उन्होंने उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जहां से इजराइल पर हमले की तैयारी हो रही थी.

राष्ट्रपति बाइडेन रख रहे नजर

पूरे तनाव पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल हिजबुल्लाह तनाव पर नजर बनाए हुए हैं और इजराइल समकक्षों के साथ बैठकें कर रहे हैं. साथ ही अमेरिका ने कहा कि हम इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करते रहेंगे और हम क्षेत्रीय स्थिरता के लिए काम करते रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.