Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

खुशखबरी! दिल्ली और गोवा की सड़कें हुईं सुरक्षित, सड़क हादसों में आई भारी कमी, UP-बिहार समेत 10 बड़े राज्यों के हादसा और मृत्यु के आंकड़े।

30

देशभर में हर रोज हजारों सड़क हादसे के मामले सामने आते हैं. साल 2024 में देश भर में काफी ज्यादा सड़क हादसे देखने को मिले हैं. संसद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि देशभर में साल 2024 में 1.77 लाख लोगों की जान सड़क हादसों में गई है. इससे पहले 2023 में मरने वालों की संख्या 1.73 लाख थी. हालांकि कई राज्यों के लिए अच्छी खबर भी है. गोवा और दिल्ली जैसे राज्यों में सड़क हादसों में कमी देखने को मिली है.

सड़क परिवहन मंत्री ने नारायण दास गुप्ता के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि 2024 में सड़क हादसे 487705 दर्ज किए गए थे. इससे पहले साल 2023 में इन हादसों की संख्या 480583 थे. भले ही पूरे देश में हादसों की संख्या बढ़ गई हो, लेकिन दिल्ली में मामले घटे हैं. यहां साल 2023 में 5834 हादसे दर्ज हुए थे वहीं साल 2024 की बात की जाए तो इसमें मामली कमी हुई है, रिकॉर्ड में 5657 दर्ज किए गए हैं.

गोवा में भी मामूली कमी देखने को मिली है. साल 2024 में यहां 2682 हादसे दर्ज किए गए हैं. वहीं अगर 2023 की बात की जाए तो इनकी संख्या 2846 थी. असम, बिहार और केरल में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है.

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे

देश के अलग-अलग राज्यों में सड़क हादसों के मामले तेजी से बढ़े हैं. हालांकि मध्यप्रदेश में सड़क हादसों की बढ़ती हुई संख्या ने हर किसी को परेशान कर दिया है. साल 2024 में अकेले एमपी में 56669 सड़ क हादसे दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा इन सड़क हादसों में 14,791 लोगों की मौत भी हुई है. ये आंकड़े मध्य प्रदेश में संकट का संकेत दे रहे हैं.

राज्य 2023 के हादसे 2024 के हादसे
असम 7421 7848
बिहार 11014 11610
छत्तीसगढ़ 13468 14857
महाराष्ट्र 35243 36118
उत्तर प्रदेश 44534 46052
राजस्थान 24694 24838
तेलंगाना 22903 25986
तमिलनाडु 22903 25986
ओडिशा 11992 12375

इस राज्य में हुए सबसे कम सड़क हादसे

भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में साल 2024 में एक भी सड़क हादसा दर्ज नहीं किया गया है. इससे पहले की बात की जाए तो 2023 में केवल एक सड़क हादसा दर्ज किया गया था. वहीं दूसरे नंबर पर मिजोरम है जहां सबसे कम 118 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं. हालांकि पहले के आंकड़ों के अनुसार इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.