Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड में हिरासत में! फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा, भारत लाने की तैयारी तेज, पुलिस की बड़ी सफलता

32

गोवा के बिर्च नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाइलैंड में हिरासत में ले लिया गया है. इन्हीं के क्लब में आग लगने के कारण 6 दिसंबर की रात को 25 लोगों की जान चली गई थी. घटना के बाद ही क्लब के मालिक देश छोड़कर थाइलैंड भाग गए थे. सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है.

थाइलैंड पुलिस ने आज सुबह ही भारत सरकार को लूथरा ब्रदर्स की लोकेशन शेयर की थी. इसके बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया था. इस एक्शन के कुछ देर बाद ही थाइलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है. थाइलैंड पुलिस दोनों भाइयों को लेकर एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. अब उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें भारत लाया जा सकता है.

आग लगते ही भाग गए थे क्लब के मालिक

थाईलैंड में हिरासत मे लिए गए लूथरा ब्रदर्स बिर्च नाइट क्लब में आग लगी थी. इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस समय आग बुझाने का काम किया जा रहा था. लूथरा ब्रदर्स उसीसमय थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर रहे थे. वे सुबह करीब 5 बजे भारत से भाग गए थे.

लगातार हो रही कार्रवाई

अग्निकांड के बाद से ही गोवा पुलिस और सरकार दोनों ही मिलकर एक्शन ले रही हैं. बीते दिन सीएम प्रमोद सावंत ने एक हाईलेवल मीटिंग भी की थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने नाइट क्लबों, होटलों और उन जगहों पर आतिशबाजी पर बैन लगा दिया है, जहां पर पर्यटकों का आना-जाना हो. इसके पहले लूथरा ब्रदर्स की दूसरे क्लब को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ढहा दिया था.

गोवा नाइट क्लब मामले में अब तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से एक क्लब का पार्टनर भी है. आरोपी का नाम अजय गुप्ता है. वह दिल्ली का रहने वाला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.