Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुना में सोलर प्लांट लगाते समय पेड़ से गिरा मजदूर , हुई दर्दनाक मौत

35

गुना। मध्य प्रदेश के गुना के औद्योगिक क्षेत्र में सोलर प्लांट इंस्टॉल करने आए छिंदवाड़ा निवासी मजदूर की पेड़ से गिरने के बाद मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करवाया गया है। इसके बाद परिजन शव को गृहनगर ले गए हैं। जानकारी सामने आई है कि छिंदवाड़ा जिले में रहने वाले 30 वर्षीय मजदूर अखत सिंह धुर्वे गुरुवार देर शाम कुशमौदा के औद्योगिक क्षेत्र में सोलर प्लांट लगाने के कार्य में जुटे हुए थे। इस दौरान पेड़ की शाखा काम में बाधा बन रही थी।

जिसे काटने के लिए अखत सिंह पेड़ पर चढ़ गए, तभी दुर्घटनावश पेड़ की डाली टूट गई और मजदूर अखत अचानक से जमीन पर गिर पड़े। अखत सिंह को गंभीर चोट आई। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में एक ऑटो में बिठाकर अखत सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही देर रात तक अखत सिंह के परिजन छिंदवाड़ा जिले से गुना जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मजदूर का शव उन्हें सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अखत सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनका भरण-पोषण करने के लिए वह प्रदेशभर में मजदूरी करता था। परिवार को पालने की जद्दोजहद में अखत सिंह की जान चली गई। हादसे के बाद छिंदवाड़ा से आए परिजनों ने ठेकेदार पर भी सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.