Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

उन्हें लड़के नहीं पसंद… दो लड़कियों को हुआ प्यार, इनमें एक है पति और दूसरी पत्नी; इश्क की अजब कहानी

57

उत्तर प्रदेश के संभल में दो लड़कियां एक दूसरे पर जान देती हैं, लेकिन अपनी जान का दुश्मन दोनों अपने परिवारवालों को बता रही हैं. दोनों एक दूसरे से शादी करके एक साथ जीवन बिताना चाहती हैं. दोनों मुस्लिम लड़कियां एक दूसरे के साथ 11 साल से प्रेम संबंध में हैं. उन्होंने अपने लिव-इन रिलेशन के लिए हरिद्वार में कानूनी मान्यता ली है. वो परिवार और समाज के डर से सबसे छिपकर एक दूसरे के साथ रह रही थीं.

तहसीना और सीमा को बचपने से ही एक दूसरे से प्यार हो गया. कुछ समय बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में पति पत्नी के तौर पर एक दूसरे के साथ रहने लगे. दोनों ने कोर्ट से लिव इन रिलेशनशिप में रहने की परमिशन लेने का दावा भी किया है. दोनों के इस रिश्ते से उनके घरवाले खुश नहीं हैं इसलिए वो परिवारवालों से खुद की जान का खतरा होना बता रहे हैं. दोनों ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांगी है.

एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहने की जिद

यह पूरा मामला संभल जिले के असमोली इलाके के गांव सफ़ातनगर का है. यहां की रहने वाली तहसीना और सीमा नाम की दोनों लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे से बचपन से प्यार करती हैं. बचपन में दोनों का एक दूसरे के घर में आना-जाना था, तभी से वो एक दूसरे को पसंद करने लगीं. घरवालों को जब उनके प्यार के बारे में पता चला तो उन्होंने दोनों के मिलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी, लेकिन उन्होंने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और मौका पाकर घर छोड़ने का फैसला कर लिया.

तहसीन और सीमा ने अपना-अपना घर छोड़ दिया है. दोनों लड़कियों का कहना है कि उन्होंने शादी कर ली है. अब दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहते हैं. तहसीना पति तो वहीं सीमा पत्नी के रूप में एकसाथ रह रहे हैं. दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन घर वाले उनके इस रिश्ते से तैयार नहीं हैं. हालांकि, दोनों अब गांव लौट आए हैं, लेकिन घर वाले उनके इस रिश्ते से खुश नहीं हैं. तहसीना ने बताया कि वह 11 भाई बहनों में सबसे छोटी हैं, जबकि सीमा सात भाई बहनों में तीसरे नंबर की हैं.

लड़के नहीं आते हैं पसंद

तहसीना और सीमा ने बताया कि वह एक दूसरे को पसंद करती हैं. उन्हें लड़के पसंद नहीं है. दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करती हैं और अलग नहीं रह सकती हैं, इसीलिए कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की परमिशन ली है. दोनों लड़कियां सपा नेता फिरोज खान के पास पहुंची हैं. अब पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है. इस मामले में फिरोज खान ने बताया कि दोनों लड़कियों को उनके घरवालों ने काफी समझाने की कोशिश की है, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हैं उन्होंने भी दोनों को काफी समझाया है लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.