Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

MP के खरगोन में विश्व की सबसे छोटी नस्ल की गाय, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

37

खरगोन: स्टेटस सिंबल बन चुकी विश्व की सबसे छोटी नस्ल की गाय पुंगनूर की संख्या अब बेहद कम हो गई है। खास बात यह कि इस पुंगनूर नस्ल की दो गाएं मध्य प्रदेश में दो जिलों में अभी भी पाई जाती है। जिनमें से एक इंदौर और दूसरी खरगोन के एक समाजसेवी के पास है। लोग इस गाय को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं और दूर दूर तक समाजसेवी के चर्चे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति पर इसी पुंगनूर गाय का पूजन किया था।

आंध्रप्रदेश के चित्तूर में पाई जाने वाली पुंगनूर नस्ल की गाय अब कुछ हजार ही बची है। आंध्रप्रदेश सरकार भी इस नस्ल के संवर्धन के लिए योजना बना कर काम कर रही हैं। दिखने में सुंदर, मनमोहक इस गाय की हाइट सिर्फ 2 से 2.5 फिट की होती है। इसके दूध में सबसे ज्यादा फेट की मात्रा होती है। 2.50 लाख रुपए कीमत की यह गाय पालना एक तरह से स्टेटस सिंबल भी है।

समाजसेवी त्रिलोक डंडीर एक गाय व एक नंदी लाये हैं जिससे वह मध्यप्रदेश में ही इस नस्ल के संवर्धन व हर घर गाय मिशन पर कार्य करेंगे। त्रिलोक डंडीर ने कहा कि वैज्ञानिक व धार्मिक दृष्टि से भी गाय का बड़ा महत्व है। सनातन धर्म में गाय को हमारी मां बताया है और इसका रक्षण संवर्धन होना अति आवश्यक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.