Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज... Hemant Soren PMLA Court Update: झारखंड भूमि घोटाला मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, आज दोपह... Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना...

इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खुली, अब तक 34 दान पेटी से मिले एक करोड़ 13 लाख रुपए

78

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में सालभर भक्तों का ताँता लगा रहता है रोजना यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते है, इन भक्तों में कई विदेशी भी रहते है,जो अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भगवान गणेश को चढ़ावा चढाते है,मंदिर में कुल 46 दान पेटी लगाईं गई है जो समय-समय पर खोली जाती है, 6 अगस्त को दान पेटी खोलने और इसमें दान किए गए रुपए गिनने का सिलसिला शुरू हुआ, 46 में से अब तक 34 दान पेटी को खोला जा चुका है और इसमें से निकली दान की रुपयों को भी गिन लिया गया है।

 अब तक इसमें से 1 करोड़ 13 लाख रूपए निकले है इसके अलावा सोने,चांदी के आभूषण भी श्रद्धालुओं ने दान किए हैं। दान की राशि में कुछ विदेशी मुद्राएं भी शामिल है, इसके अलावा भक्तों ने अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए भगवान गणेश को लेटर भी लिखे है, मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट की माने तो मंदिर की दानपेटी से निकली राशि को बैंक में जमा करा दिया गया है।

इसके अलावा बाकी की दान पेटी को खोला जा रहा है दो से तीन दिनों के भीतर बाकी की दान के रुपए की भी गिनती कर ली जाएगी। संभावना जताई जा रही है की दान की गई राशि दो करोड़ रूपए तक पहुँच सकती है। दानपेटी से रुपए गिनने के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, बता दें की इस पैसे का उपयोग मंदिर में होने वाले विकासकार्यों के लिए किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.