Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत... लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सूआ रोड पर तेज रफ्तार मैक्स ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 वर्षीय ढाबा...

सरस्वती शिशु मंदिर में ‘प्रस्तावित मुख्य द्वार’ भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन

54

ग्वालियर: ग्वालियर में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर चिटनिस की गोठ विद्यालय में आयोजित वातानुकूलित सभागृह,नवीन कक्षा कक्षों के उद्घाटन एवं विद्यालय के प्रवेश द्वार के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गौशाला लाल टिपारा ग्वालियर के स्वामी अच्युतानंद जी महाराज, विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया।

प्रांतीय संगठन मंत्री ने अपने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि देश को जग सिरमौर बनाने, चरित्रवान बालक का निर्माण करने एवं बालक के सर्वांगीण विकास का कार्य सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाता है।

विद्यालय के व्यवस्थापक संदीप शर्मा द्वारा कार्यक्रम की भूमिका रखी गई। आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह मौर्य द्वारा किया गया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.