Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

40

ग्वालियर: ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। दो आरोपी बाइक पर आए और महिला के बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। गोली मारकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।

हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है क्योंकि गोली लगने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि गोली लगने से 55 वर्षीय अनीता गुप्ता की मौत हुई है अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। महिला के शव को अब पीएम के लिए भेजा जाएगा और पूरे घटनाक्रम की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.