Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

विजयवर्गीय का स्वागत करना पड़ा भारी, कांग्रेस जिला और शहर अध्यक्ष सस्पेंड

32

इंदौर: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आओ भगत करनी कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गई। भारी विरोध के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें उन्हें उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नोटिस 20 जुलाई को जारी किया गया था। इसी बीच मीडिया से सुरजीत चड्ढा ने बात की थी और बताया था कि उन्हें किसी तरह का नोटिस नहीं मिला है। आज सोशल मीडिया पर नोटिस जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादवने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में स्वागत सत्कार किया था। इसी वजह से शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पर सवाल उठे थे।

क्या लिखा है नोटिस

नोटिस में लिखा गया कि सुरजीत सिंह चड्ढा जी…एक ऐसा व्यक्ति जिसने मां अहिल्या की नगरी में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की एवं इंदौर की जनता से उनके मत का अधिकार छीनने का कृत्य करके देश-विदेश में इन्दौर को शर्मसार किया, जिसकी निंदा इंदौर वासियों ने भी करीं।

ऐसे व्यक्ति का स्वागत सत्कार इन्दौर जिला कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में करना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता हैं। आप 7 दिवस में अपना स्पष्टिकरण देवे। इस अवधि में आपको आपके वर्तमान पद से निलंबित किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.