Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

कांग्रेस विधायक पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप, SP ऑफिस ग्वालियर पहुंचा मामला

47

ग्वालियर: ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने कहा कि विधायक ने उनके साथ मारपीट की। महिलाओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ एस पी ऑफस पहुंचक ज्ञापन सौंपा है और विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएम मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जिले की ग्रामीण विधानसभा की मऊ पहाड़ी इलाके में बिजली समस्या को लेकर कुछ महिलाएं कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के घर अलकापुरी पहुंची हुई थी। इस दौरान महिलाओं ने विधायक से विधानसभा चुनाव में DP लगवाने का वादा याद करवाया लेकिन गुस्से में विधायक साहब सिंह गुर्जर ने उनके बाल पकड़कर उनको जमीन पर पटक दिया और उनके साथ मारपीट की। मारपीट की शिकार महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का शिकायती आवेदन भी दिया। महिलाओं ने विधायक पर गंदी-गंदी गाली देने का भी आरोप लगाया है और न्याय के लिए CM डॉ मोहन यादव से गुहार लगाई है।

SP की गैर मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद ASP क्राइम ब्रांच सियाज के एम ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.