Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया ... ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिव... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '...

अचानक नदी में आई बाढ़…पानी के तेज बहाव में फंसे 59 लोग, SDRF टीम ने 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाले

72

छतरपुर: छतरपुर में तेज बारिश की वजह से धसान नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से घुवारा तहसील के कुटोरा गुर्जन मंदिर के पास 48 चरवाहे और मजदूर आठ घंटे फंसे रहे। जैसे कैसे सूचना पुलिस प्रशासन को मिली। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी को बचाया।

दरअसल, ग्राम कटोरा में धसान नदी के उस पार एक मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें कुछ लोग गए हुए थे, साथ ही चरवाहे भी जानवर चरा रहे थे। धसान नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण ग्रामीण धसान नदी के उस पार टापू में फंस गए। पुलिस कंट्रोल रूम एवं स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही छतरपुर पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीआरएफ की टीम बचाव संसाधन के साथ मौके पर पहुंची। बचाव कार्य में जुटी टीम नदी पार कर टापू पर पहुंची। टापू में फंसे 59 ग्रामीणों और चरवाहों को सुरक्षित टापू से वापस लाया गया।

पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीएम प्रशांत अग्रवाल एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा थाना प्रभारी बमनौरा उपनिरीक्षक मनोज गोयल चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, एस डी ई आर एफ टीम के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह एवं प्लाटून कमांडर संजय कौल बचाव संसाधन सहित टीम के साथ एवं स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस टीम उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.